
दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। अजीतगढ़ ब्लॉक की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानगढ़ में गुरुवार 18दिसम्बर को लायंस क्लब श्रीमाधोपुर के द्वारा 40जरुरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित की गई। लायन्स क्लब श्रीमाधोपुर के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त वैज्ञानिक डीआरडीओ सीताराम सैनी ने लायंस क्लब की गतिविधियों के बारे में और सामाजिक सरोकारों के तहत क्लब की ओर से कई विद्यालयों में जरुरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित करना बताया। लायन्स क्लब श्रीमाधोपुर के सदस्य एवं गीतांजलि हॉस्पिटल, अजीतगढ़ के निदेशक डॉ मंगल यादव ने शिक्षा में चिकित्सा के महत्व के बारे में बताया। विद्यालय की प्रधानाचार्य मधु शर्मा ने लायंस क्लब और आगंतुकों को धन्यवाद दिया और पुरस्कृत शिक्षक उमेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में सभी आगंतुकों का यथोचित स्वागत -अभिनन्दन-सम्मान किया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब के सचिव अनिल मारवाल, कोषाध्यक्ष ललित कुमार सैनी ,सदस्य राजेश राजोरिया,पीईईओ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुगराजपुरा, रोहिताश यादव, पुरस्कृत शिक्षक उमेश कुमार शर्मा,, अशोक कुमार राय,मीनू सैनी,कुसुम बाला राठौड़,पिंकी यादव,मनीषा कपूरिया, रामजीलाल गढ़वाल,ज्योति शर्मा,राजीव बैरवा, मधुबाला आदि उपस्थित थे।मंच संचालन गजानंद यादव ने बखूबी किया। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य मधु शर्मा ने लायंस क्लब प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा,शिक्षक और शिक्षार्थियों की खातिर जो सकारात्मक पहल की है उससे विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति रुझान बढ़ेगा वहीं शिक्षकों का भी मनोबल बढ़ेगा।


