E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

एकलसिंहा में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का सफल आयोजन, 300 से अधिक प्रकरणों का त्वरित निस्तारण

दैनिक राजस्थान समाचार बिजयनगर संवाददाता तरनदीप सिंह शुक्रवार को भू-अभिलेख निरीक्षक वृत एकलसिंहा में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में शिविर प्रभारी जीतू कुल्हारी (आर.ए.एस.), उपखण्ड अधिकारी भिनाय, तहसीलदार नीलम राठौड़, मुख्य अतिथि जिला महामंत्री सुभाष वर्मा, मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा एवं जिला सह-कोषाध्यक्ष संजय लोढ़ा उपस्थित रहे।

शिविर प्रभारी जीतू कुल्हारी ने बताया कि राजस्व विभाग द्वारा लंबित फार्मर रजिस्ट्री के 17, धारा 136 के तहत शुद्धीकरण के 93, आपसी सहमति से बंटवारे के 06 तथा नामांतरण के 26 प्रकरणों सहित विभिन्न राजस्व मामलों का निस्तारण किया गया।
ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग द्वारा स्वामित्व योजना के अंतर्गत 02 स्वामित्व कार्ड/पट्टे वितरित किए गए एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत 06 स्वीकृतियां जारी की गईं।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 04 निक्षय पोषण किट वितरित की गईं तथा टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 03 निक्षय मित्र बनाए गए। पशुपालन विभाग ने मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत 45 पशुओं का बीमा किया। ऊर्जा विभाग द्वारा 173 विद्युत समस्याओं का समाधान किया गया। आयोजना विभाग ने जनधन योजना के निष्क्रिय खातों का पुनः सत्यापन किया।

खाद्य विभाग द्वारा एनएफएसए के लंबित प्रकरणों, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन व पालनहार प्रकरणों तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत 27 लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने भी शिविर में प्राप्त प्रकरणों का निस्तारण किया।

शिविर में सहायक शिविर प्रभारी देवलियाकलां श्री अर्जुन सिंह (विकास अधिकारी), सहायक शिविर प्रभारी एकलसिंहा श्रीमती नीलम राठौड़ (तहसीलदार) सहित विभिन्न ब्लॉक स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

उपखण्ड अधिकारी भिनाय ने सभी अधिकारियों को राजस्थान सम्पर्क पोर्टल से प्राप्त प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा आमजन से अधिकाधिक संख्या में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया।
शिविर प्रभारी ने जानकारी दी कि अगला शिविर दिनांक 20.12.2025 को भू-अ.नि. वृत चांपानेरी में आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!