
दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। गढ़टकनेत के प्राचीनतम श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर एवं श्री रामदेव मंदिर में ग्राम जनता गढ़टकनेत की ओर से शनिवार 20दिसम्बर को विशाल पौष बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजकों ने दोनों मंदिरों में भगवानों की पण्डित जगदीश प्रसाद शर्मा से पूजा -अर्चना करवाकर भोग लगाया और दोपहर 1.15बजे से हलवा और पकौड़ी की दोना-प्रसादी वितरित करने का कार्य शुरू किया जो देर शाम तक चलता रहा। भक्तगणों -श्रृद्धालुओं ने दोनों मंदिरों में शीश झुकाकर देवताओं से मन्नत पूरी करने की कामनाएं की और पौष बड़ा प्रसादी ग्रहण करके अपने आपको खुशकिस्मत माना। पौष बड़ा कार्यक्रम में अजय कुमार भार्गव, सीताराम योगी, शंकरलाल योगी,राजू वर्मा सहित दर्जनों युवाओं ने सुबह से शाम तक अपनी सेवाएं देकर कार्यक्रम को विधिवत सम्पन्न करवाया।




