E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सेवा पखवाड़ा : मसूदा विधानसभा में प्रगति रथ का भव्य स्वागत

दैनिक राजस्थान समाचार बिजयनगर संवाददाता तरनदीप सिंह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 2 वर्ष पूरे, दोलतपुरा प्रथम में हुआ जनसंपर्क कार्यक्रम विकसित राजस्थान की संकल्पना को साकार करने वाले माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आज मसूदा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा रामगढ़ मंडल के ग्राम दोलतपुरा प्रथम में प्रगति रथ का भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मसूदा विधायक श्री वीरेंद्र सिंह जी कानावत साहब, मसूदा विधानसभा संयोजक श्री गणपत जी मुनीम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा रामगढ़ मंडल अध्यक्ष श्रीराम जी के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम में बिजयनगर थाना अधिकारी श्री करण सिंह खगारोत, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री प्रभुलाल चौधरी, पूर्व मंडल महामंत्री श्री जगदेव सिंह राठौड़, मंडल संयोजक श्री ओमप्रकाश पांडिया, मंडल महामंत्री श्री दुर्गा सिंह राठौड़, एस.सी. मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जी जेदिया, ग्राम प्रशासन प्रतिनिधि छोटी देवी, कैलाश जी चौधरी, सुनील जी जेदिया, विष्णु जी चौधरी, रामस्वरूप जी निल, बूथ अध्यक्ष लवकुश लुहार, मसूदा विधानसभा आईटी संयोजक श्री टीकम चंद मेघवंशी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!