E-Paperटॉप न्यूज़देशधर्मराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

बाग वाले श्री बालाजी मंदिर में सुन्दरकाण्ड पाठ एवं सवामणी का आयोजन

दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। गढ़टकनेत के प्राचीन बाग वाले श्री बालाजी महाराज के मंदिर में शनिवार 20दिसम्बर की सुबह 11बजे से सुन्दरकाण्ड पाठ का भव्य आयोजन किया गया।बालाजी महाराज की मूर्ति के समक्ष विधिवत पूजा -अर्चना के उपरांत भोग लगाने के बाद दोपहर बाद 2बजे से पंगत-प्रसादी वितरण का कार्यक्रम शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा। आयोजनकर्ता जांगिड़ फार्म हाउस, ग्राम गढ़टकनेत के भैंरुराम , रतनलाल जांगिड़ के समस्त हरसोलिया परिवार ने मंदिर को सुंदर ढंग से सजाया और संकटमोचन बालाजी महाराज के दरबार में सपरिवार धोक लगाई। जिला उपाध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ सीकर एवं प्रदेश सचिव प्रवासी संघ राजस्थान , रतनलाल जांगिड़ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणजनों के साथ-साथ क्षेत्र के अनेकानेक समाजसेवियों, राजनेताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों ने भी शिरकत की। उपस्थित लोगों ने बालाजी महाराज के दरबार में धोकर लगाई,पंगत -प्रसादी ग्रहण की और आयोजक रतनलाल जांगिड़ को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, बधाईयां, धन्यवाद और सद्भावनाएं देकर विदाई ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!