
दैनिक राजस्थान समाचार संवाददाता संजीव पाराशर अरांई
राजस्थान सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम की कड़ी में आज रन फाॅर विकसित राजस्थान का आयोजन किया जाएगा उपखंड अधिकारी नीतू मीणा के अनुसार यह दौड़ सुबह 8:00 बजे तहसील चौराहा से शुरू होगी इसमें जनप्रतिनिधि स्थानीय गणमान्य नागरिक आमजन व राजकीय और निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं सहित उपखंड क्षेत्र अंराई के समस्त ब्लॉक स्तरीय कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी भाग लेंगेआयोजन का उद्देश्य राज्य सरकार की विकासात्मक उपलब्धियां और विकसित राजस्थान की सोच जन जन तक पहुंचना है




