E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

प्लास्टिक माफिया पर एक बार फिर करारा प्रहार,944 किलो प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त, 32 हजार रूपये का जुर्माना

दैनिक राजस्थान समाचार राजस्थान मीडिया प्रभारी उमाशंकर लोकनाथका सीकर 19 दिसंबर। शहर को प्रतिबंधित प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने गुरुवार को निर्णायक कार्रवाई करते हुए सालासर बस स्टैंड, बावड़ी गेट, बस डिपो के सामने, अनाज मंडी क्षेत्र में बड़ी छापेमारी की। प्लास्टिक पर्यावरण संरक्षण अभियान एवं मिशन लाइफ के तहत राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, सीकर एवं नगर परिषद, सीकर की संयुक्त टीम ने गोदामों और दुकानों की सघन जांच की।
कार्रवाई के दौरान नियमों की अनदेखी कर भंडारण एवं बिक्री किए जा रहे 944 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग एवं सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किए गए। साथ ही दोषी पाए गए व्यापारियों पर 32,000 रूपये का जुर्माना लगाया गया।यह कार्रवाई राज्य सरकार की मंशानुरूप प्रदूषण नियंत्रण मंडल की क्षेत्रीय अधिकारी सविता के मार्गदर्शन तथा जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुई। अभियान में अधिशाषी अभियंता नागरमल, प्रवर्तन दल, सहायक कर्मचारी सुरेश निठारवाल, कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता ओजस्व कड़वासरा, सूचना सहायक कुलदीप सिंह खीचड़ सहित मंडल एवं नगर परिषद के अधिकारी- कर्मचारी शामिल रहें।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग, भंडारण और वितरण पर किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी। शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। साथ ही आमजन से पर्यावरण हित में कपड़े एवं अन्य पर्यावरण अनुकूल थैलों के उपयोग की अपील की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!