
दैनिक राजस्थान समाचार संवाददाता तरनदीप सिंह। राजस्थान सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सुशासन सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आज मसूदा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा रामगढ़ मंडल के ग्राम बाड़ी (ग्राम पंचायत सथाना) में विकास रथ का भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मसूदा विधायक श्री वीरेंद्र सिंह जी कानावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा संयोजक गणपत जी मुनिम, अजमेर देहात जिला महामंत्री सुभाष वर्मा एवं भाजपा रामगढ़ मंडल अध्यक्ष श्रीराम जी के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री कानावत ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के सशक्तिकरण, रोजगार, शिक्षा एवं विकास को लेकर पूर्णतः संकल्पबद्ध है और सुशासन सेवा पखवाड़ा आमजन तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाने का सशक्त माध्यम है।
इस अवसर पर बिजयनगर तहसीलदार रामकिशोर जांगिड़, मंडल संयोजक ओमप्रकाश पांडिया, एससी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जेदिया, ग्राम पंचायत सथाना की सरपंच नियाली देवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रभुलाल चौधरी, रामदेव पांडिया, पूर्व मंडल महामंत्री जगदेव सिंह राठौड़, मंडल महामंत्री दुर्गा सिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों एवं जनहित योजनाओं की जानकारी देकर आमजन को लाभान्वित किया गया।




