राजगढ़ जगदीश जी के मंदिर में श्याम बाबा का पाटोत्सव बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया

दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा राजगढ़। राजगढ़ कस्बे के चौपड़ बाजार में स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में देवउठनी एकादशी के पावन पर्व पर खाटू श्याम बाबा का पाटोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मंदिर महंत पूर्ण दास महाराज,एडवोकेट मदन मोहन शास्त्री,पंडित रोहित शर्मा,श्याम सेवक मुकुल बढ़ाया ने बताया कि प्रातः मंगला आरती के पश्चात बाबा की भव्य झांकी के दर्शन हुए आरती के पश्चात बाबा को मावा मिश्री और कलाकंद का भोग लगाकर भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया और साथ ही श्री जगन्नाथ मंदिर में आज देव उठनी एकादशी पर श्री जगन्नाथ जी महाराज की भी आकर्षक झांकी सजाई गई सांयकाल ०6 बजे बाबा श्याम का मावा मिश्री का केक काटकर भव्य पाटोत्सव मनाया गया। सैकड़ो श्रद्धालु महिलाओं ने जय श्री श्याम हारे के सारे बाबा श्याम का जयकारा लगाया पूरा मंदिर जय श्री श्याम जय श्री श्याम के नाम से गूंजायमान हो गया। पंडित मदनमोहन शास्त्री ने बताया कि वैकुंठ चतुर्दशी ०4 नवंबर मंगलवार को श्री जगन्नाथ मंदिर पर सामूहिक 56 भोग झांकी का आयोजन होगा और एक माह से चल रहे कार्तिक मास का समापन मध्यान 3:00 बजे घंटे घड़ियालों के साथ राधा दामोदर जी महाराज की पूजा अर्चना के साथ पूर्ण होगा इस मौके पर मंदिर महंत पूरण दास महाराज,एडवोकेट पंडित मदन मोहन शास्त्री,पंडित रोहित शर्मा,मुकुल बढ़ाया,राजकुमार गुप्ता, मयूर खंडेलवाल,महेंद्र तिवारी एडवोकेट,कानाराम लखेरा ,हरिओम गुप्ता,मीनू खुटेटा,अमन पवार,पवन पटवा,देव सोनी आदि मौजूद रहे।




