E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

आसींद में भाजपा की बीएलए कार्यशालाः मतदाता सूची पुनरीक्षण पर जोर, विधायक सांखला ने विकास कार्य गिनाए

दैनिक राजस्थान समाचार संवाददाता विजयपाल सिंह राठौड़। आसींद में भाजपा की विधानसभा स्तरीय बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) कार्यशाला रॉयल वाटिका में हुई। इस बैठक और कार्यशाला में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विशाल गुरुजी मुख्य अतिथि रहे, जबकि विधायक जब्बर सिंह सांखला ने अध्यक्षता की।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची के चल रहे विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम पर केंद्रित था। मुख्य अतिथि विशाल गुरुजी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजस्थान में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बीएलए और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ की मतदाता सूची का गहनता से सत्यापन करने की अपील की। इसका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना था कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और किसी भी अपात्र या गलत मतदाता का नाम सूची में दर्ज न हो।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक जब्बर सिंह सांखला ने राज्य सरकार के 2 साल पूरे होने पर आसींद विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। विधायक सांखला ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि सरकार की उपलब्धियां हर व्यक्ति तक पहुंचें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची से जुड़े कार्यों में गंभीरता और प्रशिक्षण के साथ जुटने का आह्वान भी किया।

कार्यशाला को हुड्डा प्रधान कृष्ण सिंह राठौड़, नगर पालिका अध्यक्ष देवीलाल साहू और भाजपा जिला महामंत्री अविनाश जीनगर आसींद ग्रामीण मंडल अध्यक्ष फौजमल गुर्जर,नगर मंडल अध्यक्ष आसींद अनिल सिंह तंवर,ब्राह्मणों की सेरेरी मंडल अध्यक्ष पवन कुमार मुंगड़ ने भी संबोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!