
दैनिक राजस्थान समाचार संवाददाता तरनदीप सिंह। राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सुशासन सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आज विकास रथ का भव्य स्वागत मसूदा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा रामगढ़ मंडल के ग्राम बाड़ी में किया गया।
इस अवसर पर मसूदा विधायक माननीय श्री वीरेंद्र सिंह जी कानावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा संयोजक श्री गणपत जी मुनिम एवं भाजपा रामगढ़ मंडल अध्यक्ष श्रीराम जी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री कानावत ने कहा कि पिछले दो वर्षों में प्रदेश सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों के माध्यम से गांव-गरीब-किसान-युवा के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है।
कार्यक्रम में बिजयनगर तहसीलदार श्री रामकिशोर जांगिड़, मंडल संयोजक ओमप्रकाश पांडिया, एससी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जेदिया, ग्राम पंचायत बाड़ी प्रशासक कमला देवी माली, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रभुलाल चौधरी, पूर्व मंडल महामंत्री जगदेव सिंह राठौड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामदेव पांडिया, ईश्वर चौधरी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रदुम्न व्यास, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष सद्दीक मोहम्मद, युवा नेता राजू जोशी, शिवदयाल पांडिया, रामस्वरूप नील, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र नाथ योगी, सुनील जेदिया, रामेश्वर माली, सांवरलाल गुर्जर, ओमप्रकाश गुर्जर, मसूदा विधानसभा आईटी संयोजक टीकमचंद मेघवंशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।




