
दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। रविवार दिनांक 21दिसम्बर,2025को अजीतगढ़ के शिव मंदिर में क्षत्रिय कुमावत समाज विकास समिति (रजिस्ट्रेशन नम्बरCOOP/2025/SIKAR/500562), अजीतगढ़ की मासिक बैठक उपस्थित वरिष्ठतम संरक्षक सदस्य जगदीश प्रसाद जलिन्द्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में सर्वसम्मति से समिति की द्विवर्षीय कार्यकारिणी (2026-28)का गठन किया जाकर समिति अध्यक्ष पद पर विकास मारोठिया को मनोनीत किया गया।अन्य पदों पर उपाध्यक्ष सांवरमल बासनीवाल, सचिव हनुमान सहाय शौकिल, महामंत्री सागरमल जलिन्द्रा , कोषाध्यक्ष दीपचंद जलिन्द्रा,सलाहकार(विधि एवं प्रशासन) एडवोकेट अभिषेक मारोठिया, प्रचार मंत्री रामकुमार होदकास्या, संगठन मंत्री रामकरण मारवाल, प्रवक्ता बनवारीलाल शौकिल एवं संयोजक पद पर बाबूलाल घोड़ेला का मनोनयन किया गया। इनके अतिरिक्त समिति के पूर्व 11संरक्षकों की सूची में 4नए संरक्षक गोपाल मारोठिया, श्रवणलाल मारोठिया, जगदीश प्रसाद कारगवाल एवं भवानी शंकर घोड़ेला का मनोनयन किया गया।


