
दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। अजीतगढ़ -नीमकाथाना रोड़ पर रविवार तड़के 2बजे के करीब बाबा नारायण दास राजकीय उप जिला अस्पताल, अजीतगढ़ में उपचार करवाकर अपने गांव गढ़टकनेत वापस लौट रहे बाइक सवार पति-पत्नी समेत तीन जनों को एक द्रुतगति से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इसमें महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई तथा दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। अजीतगढ़ थाना पुलिस के एएसआई नेकीराम ने बताया कि गढ़टकनेत निवासी सुरेंद्र हरिजन(25) शनिवार देर रात अपनी पत्नी सपना(23)के पेट में दर्द हो जाने के चलते उपचार कराने बाइक से बाबा नारायण दास राजकीय उप जिला अस्पताल, अजीतगढ़ में ले गया था। वहां उपचार के बाद बाइक से अपने गांव गढ़टकनेत जा रहा था,इसी दौरान अजीतगढ़ -नीमकाथाना सड़क मार्ग स्थित पेट्रोल पम्प के पास गढ़टकनेत से अजीतगढ़ की ओर द्रुतगति व लापरवाही से आ रही एक कार ने बाइक के टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार तीनों गम्भीर रुप से घायल हो गए,जिनको बाबा नारायण दास राजकीय उप जिला अस्पताल अजीतगढ़ में भर्ती कराया गया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर गम्भीर घायल सुरेन्द्र,सपना व बंटी को जयपुर रेफर कर दिया। महिला सपना ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।शव को रविवार सुबह अजीतगढ़ बाबा नारायणदास राजकीय उप जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया। चिकित्सकों से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।इधर अजीतगढ़ थाना पुलिस दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक व कार को थाने ले आई। एएसआई नेकीराम ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की पड़ताल कर रहे हैं। मृतका सपना के ससुर सुभाष हरिजन ने बताया कि मृतका सपना अपने पीछे एक 3महीने की बच्ची छोड़ गई है जिसे पता ही नहीं कि उसके सिर से जीवनदायिनी मां का साया उठ गया है।गांव के इस सेवाभावी परिवार पर आए इस कुदरत के दर्द में सभी ग्रामीणजन दुःखी और गमगीन हैं।




