
दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। पूर्व प्रधानमंत्री किसान नेता चौधरी चरणसिंह की जयंती(किसान दिवस )पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का पोस्टर विमोचन कार्यक्रम रविवार 21दिसम्बर को किया गया। पोस्टर विमोचन आयोजनकर्ता कमेटी ने बताया कि रक्तदान शिविर का आयोजन मंगलवार दिनांक 23दिसम्बर,2025को प्रातः 9बजे से अपराह्न 3बजे तक श्री श्याम पवित्र भोजनालय, भट्टा स्टैंड,रामपुरा मोड़,थोई में किया जाएगा। पोस्टर विमोचन के मौके पर राजेन्द्र लील , सत्यप्रकाश सैनी , नरेन्द्र लील , दिनेश चौधरी , सीताराम सैनी , हंसराज कुड़ी तथा अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।



