E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

ग्राम पंचायत बड़ली में विधायक मद से विकास कार्यों का भव्य उद्घाटन बिजयनगर संवाददाता तरनदीप सिंह माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आज मसूदा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नागोला मंडल के ग्राम बड़ली में विधायक मद से स्वीकृत विकास कार्यों का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मसूदा विधायक श्री वीरेंद्र सिंह जी कानावत रहे। इस अवसर पर प्रगति रथ का स्वागत विधानसभा संयोजक श्री गणपत जी मुनिम, अजमेर देहात जिला महामंत्री श्री सुभाष जी वर्मा एवं भाजपा नागोला मंडल अध्यक्ष श्री हंसराज जी गुर्जर के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में भिनाय विकास अधिकारी श्री अर्जुन सिंह, भिनाय थानाधिकारी श्री ओमप्रकाश मीणा, ग्राम पंचायत बड़ली प्रशासक श्री महेंद्र खटीक, जिला सह-कोषाध्यक्ष श्री संजय लोढ़ा, मंडल महामंत्री श्री विष्णु शर्मा, पूर्व सरपंच श्री गजराज सिंह राठौड़, मंडल महामंत्री श्री सूर्यदेव सिंह राठौड़, श्री जयबहादुर सिंह, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री सुरेश माली, मसूदा विधानसभा आईटी संयोजक श्री टीकमचंद मेघवंशी सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। विधायक श्री कानावत ने कहा कि राज्य सरकार गांव-गरीब, किसान और युवा के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है

दैनिक राजस्थान समाचार बिजयनगर संवाददाता तरनदीप सिंह भीलवाड़ा सुदीवा स्पिनर्स के तत्वावधान में आयोजित SPL सीज़न–5 क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में सुदीवा रॉयल्स (मेंटिनेंस विभाग) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुदीवा नाइट राइडर (एचआर स्टोर) को 10 विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। मुकाबले में सुदीवा रॉयल्स की टीम ने शुरुआत से ही मैच पर पूर्ण नियंत्रण बनाए रखा। अनुशासित और सटीक गेंदबाज़ी के दम पर विरोधी टीम को बड़ा स्कोर बनाने का कोई अवसर नहीं दिया गया, जिसके बाद बल्लेबाज़ों ने आक्रामक एवं संयमित खेल का प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य को आसानी से हासिल कर एकतरफा जीत दर्ज की।
इस अवसर पर सुदीवा स्पिनर्स के चेयरमैन जे.सी. लड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि SPL-5 का फाइनल मुकाबला 23 दिसंबर (मंगलवार) को दोपहर 2 बजे सुदीवा परिसर में खेला जाएगा। फाइनल में लगातार दो बार की विजेता सुदीवा रॉयल्स का सामना मजबूत दावेदार सुदीवा लायंस से होगा। उन्होंने बताया कि फाइनल मुकाबले के पश्चात विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज़, बेस्ट प्लेयर सहित अन्य व्यक्तिगत पुरस्कारों का भी वितरण किया जाएगा। सुदिवा स्पीनर्स के अरिहंत गोधा ने जानकारी देते हुए बताया कि सुदीवा रॉयल्स की टीम लगातार तीसरी बार खिताब जीतकर इतिहास रचने के इरादे से मैदान में उतरेगी। फाइनल मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों में जबरदस्त आत्मविश्वास और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!