
आसींद संवाददाता विजयपाल सिंह राठौड़
आसींद गणित दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल राशमी चित्तौड़गढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय गणित ओलंपियाड में मॉडल स्कूल आसींद के विद्यार्थियों ने सीनियर वर्ग और जूनियर वर्ग में सिल्वर मेडल जीते। विद्यालय के संस्था प्रधान डॉ तुलसीराम कुमावत ने बताया कि क्लस्टर स्तर पर प्रथम रहने वाले सीनियर वर्ग से प्रदीप कुमावत और वैभव गुर्जर तथा जूनियर वर्ग से चंदा कुमावत और अनसूया कुमावत ने राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर विद्यालय का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया। इन छात्राओं के मार्गदर्शक रामस्वरूप जोशी और सुरेश चंद्र पुरोहित के साथ-साथ चारों विद्यार्थियों के तैयारी में विशेष सहयोग करने वाले विद्यार्थीयों कृतिका सेन, भाविका चौहान, माही बोरदिया, अनीता साहू,निखिल सिंह राठौड़ का आज प्रार्थना सभा में स्वागत कर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य डॉ विकास टेलर
शिक्षक उग्रसेन, किशोर कुमार भंसाली, महबूब अली, ओम प्रकाश बैरवा, दिनेश मीणा, ओमप्रकाश जाट, महावीर प्रसाद रेगर, नारायण सिंह किशनावत, देवेंद्र सिंह तवर, सुमन कुमारी छापोला, महिपाल सिंह मीना, हनी सुनारीवाल, राम सिंह, राम लाल राव, धर्मा मीणा, विजय कुमार वर्मा, प्रकाश चंद्र बलाई, प्रियंका कुमावत, आस्था जैन, हीना भाटी, आकांक्षा भाटी, नारायण बैरवा, सुनील सेन, अनिल सेन, गीता गुर्जर, टीना शर्मा उपस्थित थे।




