
दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। अजीतगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत बुर्जा की ढ़ाणी की शहीद भवानी सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हरिपुरा के 10वीं कक्षा के छात्र प्रिंस सिंह ने अपने शानदार, लाजबाव, बेमिसाल खो-खो खेल से चयनकर्ताओं को इतना प्रभावित किया है कि दूसरी बार भी उनका नेशनल टीम में चयन हो गया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य लक्ष्मीनारायण कुमावत ने बताया कि 24-12-2025से 26-12-2025तक चले राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुजरवाड़ा,केकड़ी,अजमेर में आयोजित हुए चयन परीक्षण में प्रिंस सिंह का पहले नम्बर पर चयन हुआ है।चयन सूची में सीकर से प्रिंस सिंह,अजमेर से युगल किशोर,चूरु से राजेन्द्र,चूरु से वीरेन्द्र सिंह,अजमेर से राजेश जाट, बीकानेर से लोकेश, अजमेर से मोहित कहार, भीलवाड़ा से युवराज सिंह राठौड़,ब्यावर से दिलखुश गुर्जर, हनुमानगढ़ से पारस, बीकानेर से साहिल,नागौर से मोहित के चयन की लिस्ट जारी हुई है।इनके अलावा अलवर से विशाल कुमार,चूरु से पवन कुमार एवं उदयपुर से अनिल कुमार खराड़ी की आरक्षित सूची जारी की गई है। प्रधानाचार्य लक्ष्मीनारायण कुमावत ने उत्साहित होकर बताया कि चयन सूची में प्रिंस सिंह का नाम देखकर विद्यालय परिवार एवं समूचे हरिपुरा गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। क्यों न दौड़े,उनका लाड़ला दूसरी बार नेशनल टीम में जो खेलेगा। प्रधानाचार्य लक्ष्मीनारायण कुमावत ने खिलाड़ी प्रिंस सिंह, शारीरिक शिक्षक राकेश कुमार गुजर, अभिभावक सुमेर सिंह एवं प्रशिक्षकों को बधाई, शुभकामनाएं एवं धन्यवाद दिया है। अब 26-12-2025से 14-01-2026तक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुजरवाड़ा, केकड़ी, अजमेर में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।उक्त राज्य दल दिनांक 15-01-2026को राजकीय उच्च प्राथमिक गुजरवाड़ा, केकड़ी, अजमेर में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगा ।



