E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

अयोध्या राम-मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा दिवस पर होगा 251सामूहिक सुंदरकांड पाठों का आयोजन

अजीतगढ़ के मानसागर बालाजी धाम पर 31दिसम्बर को तृतीय महोत्सव मनाया जाएगा

‌ दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। बुधवार 31दिसम्बर को अजीतगढ़ पोस्ट-ऑफिस के पास स्थित मानसागर बालाजी धाम पर अयोध्या राम-मंदिर मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा दिवस पर तृतीय महोत्सव मनाया जाएगा। महोत्सव को लेकर शनिवार को देर शाम महंत जीवादास महाराज के सान्निध्य में 251सुंदरकांड पाठ आयोजित किए जाने वाले पोस्टर का विमोचन किया गया। ‌‌ विप्र सेना के कार्यकारी जिलाध्यक्ष दिनेश गोविन्द शर्मा ने बताया कि सनातन संस्कृति के आराध्य राम का जीवन मर्यादा और पारिवारिक सम्बन्धों को जीवंत रखने की सीख देता है। कार्यक्रम श्याम मंदिर के सामने दोपहर 1बजे 251सामूहिक सुंदरकांड पाठों का विधिवत शुभारंभ होगा।इस अवसर पर रामगोपाल झाड़ली वाले,पिनाक भारद्वाज,निखिल सोती, जगदीश सैनी,गौरव सोती,जीवन सोती,आकाश अग्रवाल,जीतू अग्रवाल, विनोद शर्मा झाड़ली वाले, राकेश अग्रवाल,लोकेश अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!