E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जरुरतमंद लोगों को सर्दी के गर्म एवं अन्य कपड़े वितरित

संत श्री नारायणदास यूथ मंडल "एवं" एक दिन गांव के लिए अभियान"अजीतगढ़ के तत्वाधान में संचालित कपड़ा बैंक (वस्त्रालय)

‌ ‌‌ दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। अजीतगढ़ कस्बे के “संत श्री नारायणदास यूथ मंडल ( स्टेट अवॉर्डी)” एवं” एक दिन गांव के लिए अभियान “के संयुक्त तत्वाधान में संचालित कपड़ा बैंक (वस्त्रालय) द्वारा विभिन्न सहयोगियों द्वारा प्रदान कपड़ों को रविवार को टीम ने शहर के रीको एरिया के पास , गढ़टकनेत टोल प्लाजा के पास बस्तियों में वितरित किया गया। मुहिम से जुड़े युवा पूरण प्रजापत,अक्षय कुमावत,विजय पारीक, अजय सिंह बांकावत,धनंजय सिंह बांकावत,हेमंत कुमार सैन,गौरव शर्मा,लक्की प्रजापत धोला,संजय बांकावत,यशिका प्रजापत ने बताया कि टीम को शहर के विभिन्न सहयोगियों द्वारा पुराने सर्दी के गर्म कपड़े ,नये कपड़े प्रदान किए गए थे,जिनको रविवार सुबह उप तहसील भवन के पास शिविर लगाकर रीको के आसपास की बस्तियों में निवास करने वाले जरुरतमंद परिवारों को वितरित किया गया।इसके बाद नीमकाथाना रोड़ स्थित गढ़टकनेत टोल प्लाजा के पास की बस्तियों के लोगों को वितरित किया गया। अभियान संयोजक चैतन्य कुमार मीणा ने बताया कि सर्दी में कोई भी जरुरतमंद खुले आसमान के नीचे ठिठुरने को मजबूर न हो,इसके लिए अजीतगढ़ शहर व आसपास में आमजन से पुराने गर्म कपड़े स्वेटर,जैकेट,कोट,गर्म इनर वियर,कम्बल,रजाई(सबसे अधिक जरुरत) ,मोजे, दस्ताने,टोपी उन्हें आप मुहिम के वस्त्रालय (कपड़ा बैंक) में एकत्रित कर रहे हैं, जिसके तहत तीन संग्रहण केन्द्र अपना जनरल स्टोर,गैस एजेंसी के पास अजीतगढ़,अजीतगढ़ रोड़वेज स्टैंड के सामने अजीतगढ़, मुकुल गृह उद्योग मैन मार्केट अजीतगढ़ बनाए गए हैं।इसके अतिरिक्त कोई भी व्यक्ति कपड़े देने की सूचना 7688887422,8302664044,9928366019पर भी दे सकते हैं।टीम के युवा सम्बन्धित के घर तक पहुंचकर कपड़े संग्रहित करते हैं। अभियान संयोजक मीणा ने बताया कि रविवार को जरुरतमंदों तक कपड़े पहुंचाएं,वहीं नन्हें बच्चों के लिए ऊनी टोपी,ऊनी जुराब आदि दिए गए।इस दौरान अनेक लोगों ने अभियान की सराहना करते हुए युवाओं को साधुवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!