E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में बिजयनगर के अग्रसेन मंडल की सशक्त भागीदारी

बिजयनगर संवाददाता तरनदीप सिंह
अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने हेतु अग्रसेन मंडल बिजयनगर के पदाधिकारी एवं सदस्यगण कोटा पहुँचे। इस अवसर पर बिजयनगर से समाज के सक्रिय और समर्पित प्रतिनिधियों ने सहभागिता कर अग्रवाल समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती एवं भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कोटा पहुँचे प्रतिनिधिमंडल में अग्रसेन मंडल बिजयनगर के अध्यक्ष विजय बिंदल, सूचना मंत्री अशोक अग्रवाल, भवन व्यवस्थापक राजेन्द्र गर्ग, कार्यकारिणी सदस्य श्री राकेश गर्ग, रितेश नागोरी एवं नवयुवक मंडल के पूर्व अध्यक्ष अर्पित गर्ग शामिल रहे।
बैठक में समाज के शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक उत्थान, युवाओं की भागीदारी, महिला सशक्तिकरण तथा संगठन विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बिजयनगर प्रतिनिधिमंडल ने अपने सुझाव रखकर समाजहित में सकारात्मक योगदान दिया।
इस सहभागिता से बिजयनगर के अग्रवाल समाज की सक्रियता और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय मिला, जिससे स्थानीय समाजजनों में हर्ष और गौरव का वातावरण बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!