
बिजयनगर संवाददाता तरनदीप सिंह
अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सतिश जी बंसल व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री भानु जी बंसल द्वारा पूर्वी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किये जाने पर श्री अर्पित गर्ग का अग्रवाल समाज के युवा मित्रो ने माल्यार्पण कर उपरणा ओढ़ाकर एव साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया।
समाज के युवाओ मित्रो ने श्री अर्पित गर्ग को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में अग्रवाल समाज का विकास होगा और समाज की एकता मजबूत होगी। श्री अर्पित गर्ग ने अपने संबोधन में समाज के युवाओं मित्रो का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे समाज की सेवा में हमेशा तत्पर रहेंगे गर्ग को बधाई एव शुभकामनाऐ देने मे रौनक तायल, यश गर्ग, अभिषेक तायल, सुभाष नागोरी, अंकित तायल, अर्पित मित्तल, पुलकित गर्ग, प्रतीक गुप्ता, केशव नागोरी, वैभव गर्ग, प्रतीक गुप्ता, शुभम् सिंहल, यश तायल, विश्वास गर्ग, सुयश गर्ग, मनीष मंगल आदी अग्रजन मोजूद रहे




