E-Paperटॉप न्यूज़देशधर्मराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

अजीतगढ़ के मानसागर बालाजी धाम पर लक्ष्य से अधिक सामूहिक सुंदरकांड पाठ आयोजित हुए

दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। बुधवार 31दिसम्बर को दोपहर सवा बजे से सवा चार बजे तक अयोध्या में राम मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के तृतीय महोत्सव के उपलक्ष में मानसागर बालाजी धाम सेवा समिति अजीतगढ़ ने 251सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन रखा था। समिति के आव्हान पर लक्ष्य से अधिक श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड समिति धानोता के निर्देशन में संगीतमय पाठ महंत जीवादास महाराज के सान्निध्य में सम्पन्न किए। पाठों के पश्चात महाआरती कर सैकड़ों भक्तों ने पौष बड़ा की प्रसादी ग्रहण की। पाठों के प्रारम्भ से देर शाम तक अखंड ज्योत के श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।इस अवसर पर विप्र सेना के कार्यकारी जिलाध्यक्ष दिनेश गोविन्द शर्मा,संस्कृत प्रोफेसर शंभुदयाल भारद्वाज, रामगोपाल झाड़ली वाले, रमेश चंद कांडा, अशोक कुमार कुमावत, सीताराम मित्तल,पिनाक भारद्वाज, निखिल सोती, जगदीश सैनी,मोती सोती,मालीराम मोदी, विनोद झाड़ली वाले,लोकेश झाड़ली वाले,गौरव शर्मा,आकाश अग्रवाल,जीतू अग्रवाल,विमल इंदोरिया,रीतिक मोदी, हनुमान कुमावत, सुनील दिखनी, राजेन्द्र वर्मा,जयराम बड़सीवाल, हंसराज पुणीवाले,नितिन जोशी, रामजीलाल लुणाका, शिवदत्त भारद्वाज सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!