E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

अजीतगढ़ की जीण माता कॉलोनी में पेयजल संकट: महिलाओं ने जलदाय विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन किया

दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। श्रीमाधोपुर उपखंड के अजीतगढ़ शहर की जीण माता कॉलोनी में पानी की गम्भीर समस्या को लेकर कॉलोनी की महिलाओं और पुरुषों ने जलदाय विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कॉलोनीवासियों ने बताया कि कई सप्ताह से पानी की आपूर्ति अनियमित है , जिससे पीने के पानी की किल्लत बनी हुई है और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि बार-बार शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद जलदाय विभाग ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।जब बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष विभाग कार्यालय पंहुचे तो जिम्मेदार अधिकारी गैरहाजिर मिले, जिससे लोगों का आक्रोश और बढ़ गया। विनोद कुमार कुमावत ने बताया कि “लम्बे समय से पानी की समस्या बनी हुई है।विभाग में आने पर अधिकारी नहीं मिलते।हमारी समस्या का समाधान कौन करेगा?” जीव सेवा समिति के अध्यक्ष एवं कॉलोनीवासी महेश दीवान ने बताया कि कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति बहुत खराब है।एक दिन छोड़कर एक दिन पेयजल सप्लाई होती है।किसी -किसी जगह तो पानी आता ही नहीं है। पहले आधा घंटा सप्लाई होती थी ,आजकल तो मात्र 15-16मिनट ही सप्लाई होती है।पानी का प्रेसर तो बिल्कुल ही कम रहता है। कॉलोनी की महिलाओं ने भी जलदाय विभाग की लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की और कहा कि “पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता पर ऐसी उदासीनता अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि न तो पानी आता है और न अधिकारी जबाब देते हैं, आखिर हम कहां जाएं?” ‌ कॉलोनीवासियों ने चेतावनी दी कि यदि विभाग जल्द ही व्यवस्था में सुधार के लिए कदम नहीं उठाता है तो आने वाले दिनों में बड़ा आन्दोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में मंजु देवी, संतोष देवी, बहादुर जाट, कमलेश,माया देवी,रीना सैनी,मीरा सैनी सहित कई लोग शामिल थे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में दो टूक बात कही कि उनका धैर्य जबाब दे चुका है और पानी की समस्या पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!