E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

अजीतगढ़ शहर का बाजार नववर्ष के पहले दिन दमकल की मांग को लेकर बंद रहा

5घंटे का धरना -प्रदर्शन इओ के आश्वासन के बाद हटा

‌‌ दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। जहां पूरा क्षेत्र अंग्रेजी नववर्ष की तैयारियों में मशगूल था, अजीतगढ़ का खेल मैदान फाइनल मैच के लिए तत्पर था वहीं अजीतगढ़ का व्यापार मंडल दमकल की मांग को लेकर नगरपालिका अजीतगढ़ के कार्यालय के समक्ष लगातार 5घंटे धरना -प्रदर्शन पर बैठा रहा।हुआ यूं कि गत रात्रि 11.30-12बजे कपड़े की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से लगभग 20लाख रुपये का नुक़सान हो गया था, दमकल भी रींगस से बुलानी पड़ी थी। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय अजीतगढ़ के पास शाकम्भरी साड़ी सेंटर की दुकान में रात्रि 11.30-12बजे शॉर्ट सर्किट होने से आगजनी हो गई थी। सूचना पर दुकानदारों व पुलिस ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। वहीं रींगस से पंहुची दमकल ने आग पर काबू पाया। आगजनी में दुकानदार का 20लाख रुपये का नुक़सान हो गया। बुधवार 31दिसम्बर सुबह बाजार बंद करके दुकानदारों व लोगों ने सुबह 11बजे से नगरपालिका अजीतगढ़ कार्यालय पर प्रदर्शन किया।करीब 5घंटे बाद शाम 4बजे ईओ जुबेर खान के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। पीड़ित दुकानदार बुर्जा की ढ़ाणी निवासी सतवीर चौधरी ने बताया कि उसने अजीतगढ़ राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास शाकम्भरी साड़ी सेंटर की बड़ी दुकान कर रखी है। मंगलवार शाम 6.35बजे दुकान बंद करके गांव चला गया।रात 12.30बजे उनके पास फोन आया कि उनकी दुकान में आग लग गई इसलिए वो अपने परिजनों के साथ आधा घंटे में दुकान पंहुच गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुकान से रात को धुना निकलता हुआ दिखाई दिया तो पुलिस को सूचना दी। वहीं आसपास के लोगों और पुलिस ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। वहीं सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाने में सहयोग किया। आगजनी की सूचना पर मौके पर एकत्रित लोगों व व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने बाजार बंद करके शहर में आए दिन होने वाली आगजनी की घटनाओं को देखते हुए दमकल की मांग की।सुबह 11बजे नगरपालिका अजीतगढ़ में ज्ञापन देने पंहुचे, लेकिन ईओ व अन्य अधिकारी यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा की जनसुनवाई कार्यक्रम में शामिल होने के चलते नगरपालिका कार्यालय में नहीं मिले।गुस्साए लोगों ने नगरपालिका में धरना शुरू कर दिया।शाम 3.22बजे ईओ जुबेर खान नगरपालिका कार्यालय पंहुचे व प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। प्रदर्शनकारियों ने शहर में दमकल व पीड़ित दुकानदार को मुआवजा समेत अनेक मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान डॉ मंगल यादव, कामरेड ओमप्रकाश यादव,अनिल यादव, किसान मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम चौधरी,कपड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी सिपुरिया, हजारीलाल सिपुरिया, देवेन्द्र सिंह , रामसिंह जाट, रेडीमेड कपड़ा यूनियन अध्यक्ष राजेंद्र कुड़ी, कांग्रेस सेवादल प्रदेशाध्यक्ष हेमसिंह शेखावत, समाजसेवी बलराम यादव,आरएलपी नेता गोपाल आर्य बादशाह,पूर्व सरपंच जगदीश चौधरी, पूर्व श्रीमाधोपुर प्रधान मक्खनलाल शर्मा,सेवादल जिलाध्यक्ष संयोग भावरिया, मोहम्मद शरीफ गौरी, नगरपालिका जेईएन रतनलाल गुर्जर,एसआई चौथमल सामोता, हल्का पटवारी कजोड़मल समेत अनेक गणमान्य लोग एवं कार्मिक मौजूद थे। ईओ जुबेर खान के आश्वासन के बाद माने प्रदर्शनकारी- ईओ जुबेर खान ने कहा कि शहर में दमकल के लिए अनेक बार सरकार को अवगत करवा दिया गया है,जब तक दमकल की व्यवस्था हो तब तक वैकल्पिक व्यवस्थार्थ तीन कार्मिकों को नियुक्त कर दिया गया है। आगजनी की घटना की सूचना पर नजदीकी निकाय से दमकल की व्यवस्था करेंगे व तब तक मौके पर पहुंचकर अग्निशमन सिलेंडर आदि उपकरण ले जाकर आगजनी पर नियंत्रण का प्रयास करेंगे। वहीं शहर के विभिन्न इलाकों में नालियों व अन्य जगह पानी भराव है, उनको 15दिन में ठीक करवा देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!