
दैनिक राजस्थान समाचार संवाददाता: चंद्र प्रकाश टेलर बांदनवाड़ा, अजमेर। बांदनवाड़ा कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में अलसुबह से घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। सड़कों पर आवाजाही धीमी रही।
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मावठ के बाद क्षेत्र में सर्द हवाएं चल रही हैं, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। बीते दो-तीन दिनों से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बढ़ती सर्दी का असर जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है।
हालांकि हल्की मावठ रबी की फसलों के लिए लाभकारी मानी जा रही है, जिससे किसानों को राहत की उम्मीद है।



