E-Paperटॉप न्यूज़देशधर्मराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ के साथ मनाया जाएगा श्री परशुराम सर्किल का दसवां स्थापना दिवस

दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा अलवर। अलवर श्री परशुराम सर्किल अलवर का दसवां स्थापना दिवस श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ 10 जनवरी 2026, शनिवार को दोपहर 12:00 बजे श्री परशुराम सर्किल परिसर में मनाया जाएगा। इस अवसर पर संगीतमय हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ एवं भंडारा प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
श्री परशुराम सर्किल के संयोजक एवं ब्राह्मण समाज अलवर के जिला महामंत्री ओम प्रकाश उर्फ (ओपी)शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थापना दिवस पर हनुमान चालीसा पाठ के समापन के पश्चात दोपहर 12 बजे से भंडारा एवं प्रसादी वितरण प्रारंभ होगा। उन्होंने अलवर नगर के समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता निभाने की अपील की।
दसवें स्थापना दिवस कार्यक्रम के संयोजक होतीलाल शर्मा, पंडित विवेकानंद शर्मा,ललित शर्मा एवं रीकी टोगड़ा होंगे। वहीं भंडारा एवं प्रसादी वितरण की व्यवस्था विजय भारद्वाज,प्रभु दयाल शर्मा,राजकुमार शर्मा,रोहित वशिष्ठ एवं अमित शर्मा के जिम्मे रहेगी।
संगीतमय हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ पंडित दिनेश राजस्थानी, पंडित गौरव शास्त्री एडवोकेट, पंडित गोपाल शास्त्री, अशोक शर्मा, मोहित पंडित एवं दीपक पंडित के नेतृत्व में संपन्न होगा। जिला मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी परशुराम सर्किल संयोजक ओम प्रकाश शर्मा द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!