E-Paperटॉप न्यूज़देशधर्मराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

बयाना में श्री देवनारायण भगवान की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई

दैनिक राजस्थान समाचार राकेश तंवर बयाना | भगवती कॉलोनी स्थित श्री देवनारायण भगवान मंदिर से रविवार को श्री देवनारायण भगवान की भव्य शोभायात्रा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ मंदिर प्रांगण में विधिवत पूजा-अर्चना, हवन एवं कलश यात्रा के साथ किया गया। इस अवसर पर सारथी की अंतिम बोली शेरसिंह गुठाकर द्वारा 1 लाख 61 हजार रुपए लगाई गई।
शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर पंचायत समिति बजरिया, सुभाष चौक, मार्केट एवं गांधी चौक होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण में पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। भजन-कीर्तन एवं जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।
शोभायात्रा का आयोजन श्री देवनारायण जयंती समिति के अध्यक्ष भगवान सिंह कोट एवं कोषाध्यक्ष भगवान दास कांवर थानडांग के नेतृत्व में किया गया। शोभायात्रा के समापन पर समाज के भामाशाहों के सम्मान में प्रथम सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सर्व गुर्जर समाज उपस्थित रहा तथा अध्यक्षता भी सर्व गुर्जर समाज द्वारा की गई। समारोह में समाज के गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजजन एवं युवा वर्ग मौजूद रहा। मंच संचालन रामखिलाड़ी अध्यापक एवं सुरेश अधाना द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!