
दैनिक राजस्थान पब्लिक संवाद न्यूज यशपाल सोलंकी,भरतपुर। इआरसीपी-पीकेसी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने तथा बाणगंगा नदी में पानी लाने की मांग को लेकर बुधवार को भुसावर तहसील के ग्राम भैसीना में विभिन्न गांवों के किसानों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में शतायु पूर्व सांसद Pandit Ramkishan तथा पानी आंदोलन के संयोजक Indal Singh Jat का सम्मान भी किया जाएगा।
किसान नेता इन्दल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में क्षेत्र की खेती, सिंचाई और किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) का लगभग दो वर्ष पूर्व जयपुर में प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा उद्घाटन किया गया था, लेकिन अब तक इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं किया गया है।
उन्होंने बताया कि पूर्वी राजस्थान के अधिकांश जिलों में सिंचाई एवं पेयजल संकट गहराता जा रहा है। वहीं बाणगंगा नदी कई दशकों से सूखी पड़ी है, जिससे क्षेत्र के किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने सरकार से ईआरसीपी-पीकेसी को शीघ्र राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने तथा बाणगंगा नदी में पानी लाने की मांग दोहराई है।
बैठक ग्राम भैसीना स्थित संतोषी माता मंदिर परिसर में आयोजित होगी। इस अवसर पर आयोजकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम में भैसीना, पथैना, बिजवारी, गाजीपुर, नैवाड़ी एवं खदराया सहित आसपास के गांवों के किसान भाग लेंगे।




