
दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत – अजीतगढ़ पंचायत समिति की रायपुर जागीर ग्राम पंचायत में सोमवार को वाटरशेड महोत्सव -2025का आयोजन अजीतगढ़ पंचायत समिति प्रधान एडवोकेट शंकरलाल यादव की अध्यक्षता व अजय सिंह खर्रा के मुख्य आतिथ्य में किया गया।इस मौके पर वक्ताओं ने वाटरशेड की विभिन्न गतिविधियों एवं इससे होने वाले लाभों की आमजन को जानकारी दी। वाटरशेड के अधिशासी अभियंता सम्पत सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0के अन्तर्गत पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत रायपुर जागीर की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में वाटरशेड महोत्सव -2025का विधिवत कलश-यात्रा निकाल करके आयोजन किया गया।इस अवसर पर अजीतगढ़ पंचायत समिति प्रधान एडवोकेट शंकरलाल यादव ने पानी के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि जल संग्रहण करना हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए धन से भी बढ़कर है। उन्होंने कहा कि फॉर्म पॉंड , एनीकेट,टांका निर्माण आदि स्थापित किया जाए, जिससे खेत का पानी खेत में ही रोका जा सके।इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंत्री प्रतिनिधि अजय सिंह खर्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्षा का जल संग्रहण करने के लिए फॉर्म पॉंड, एनीकेट इत्यादि का निर्माण करके हम लोग भविष्य के लिए जल का संरक्षण करके जीवन और वनस्पति को बचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर सकते हैं। पंचायत समिति के अधिशासी अभियंता सम्पत सैनी ने कहा कि घरों से निकलने वाले बरसाती पानी के बहाव को सोखते गड्ढों का निर्माण करके संग्रहित किया जाना चाहिए।सैनी ने बताया कि वाटरशेड महोत्सव -2025में कलश-यात्रा,चित्रकला , निबंध प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता,प्रभात फेरी, विद्यार्थियों का सम्मान और जलग्रहण कैलेण्डर -2026का विमोचन जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का जोरदार आयोजन किया गया।इस अवसर पर वृक्षारोपण करके विभाग द्वारा निर्मित दो बावड़ियों के जीर्णोद्धार इकाइयों का भी विधिवत लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में अजीतगढ़ पंचायत समिति की विकास अधिकारी सुनीता कुमावत, ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी, अजीतगढ़ मोहनलाल डूडी, ग्राम प्रशासक रायपुर जागीर उगंता प्रजापत,रामकरण कुमावत,खटकड़ ग्राम प्रशासक शंभुदयाल मीणा,सहायक अभियंता संजीव यादव, मांगीलाल कुमावत,सहायक विकास अधिकारी ललित शर्मा,रामलाल सैनी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रायपुर जागीर के प्रधानाचार्य शंकरलाल ने भी अपने -अपने विचार व्यक्त किए।



