E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

नागपाल शर्मा अलवर। अलवर जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया। बैठक में अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा समयबद्ध लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, सांसद एवं विधायक निधि (MP/MLA फंड), मेवात विकास कार्यक्रम, डीएमएफटी, एमजेएसए, गुरु गोवलकर योजना तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी योजना सहित अन्य योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। कलक्टर ने कहा कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ समय पर मिले, यह सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने अधूरे कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि फील्ड विजिट कर जमीनी स्तर पर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!