E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

19 फरवरी फुलेरा दूज को होगा निःशुल्क सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन

दैनिक राजस्थान समाचार जितेंद्र कुमार यादव। महिला अधिकार एवं विकास फाउंडेशन ट्रस्ट और मेरा अधिकार एनजीओ के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 19 फरवरी 2026 (फुलेरा दूज) को गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के सहयोग हेतु निःशुल्क सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि जिन परिवारों के माता-पिता नहीं हैं, अत्यंत गरीब हैं या बिना पिता की बच्चियों का पालन-पोषण कर रहे हैं, ऐसे जरूरतमंद परिवार इस सामूहिक विवाह सम्मेलन के माध्यम से अपनी बेटियों का विवाह करवा सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 जनवरी निर्धारित की गई है। इच्छुक परिवार समय पर पंजीयन करवाकर इस अवसर का लाभ ले सकते हैं।

संगठन ने भामाशाहों एवं समाजसेवियों से भी सहयोग की अपील की है तथा इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया है।

महिला अधिकार एवं विकास फाउंडेशन ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष देवी एवं राष्ट्रीय महासचिव मनोज कुमार यादव ने बताया कि संस्था वर्ष 2021 से गरीब बच्चियों के विवाह में सहयोग कर रही है और अब तक लगभग 350 बच्चियों को सहायता प्रदान कर चुकी है। संगठन ने आगे भी इस मुहिम को लगातार जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!