E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

बगड़ राजपूत: संघर्ष महिला मंच की सहेली सभा द्वारा मृत्युभोज बंद कराने को लेकर निकाली जागरूकता रैली

दैनिक राजस्थान समाचार जितेंद्र कुमार यादव। बगड़ राजपूत। गांव बगड़ राजपूत में संघर्ष महिला मंच की ओर से बुधवार को सहेली सभा व गांव सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्रामीण महिलाओं द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली से हुई। रैली को उपसरपंच एवं सामाजिक कार्यकर्ता जीनत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में महिलाओं ने सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ-साथ गांव में मृत्युभोज जैसी सामाजिक कुप्रथाओं को समाप्त करने का संदेश दिया।

इब्तिदा संस्था की फैडरेशन सपोर्ट कोऑर्डिनेटर बर्फीना ने बताया कि रैली के बाद आयोजित सम्मेलन में संस्था द्वारा पिछले एक वर्ष में किए गए सहयोग एवं आजीविका संवर्धन कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। फील्ड कोऑर्डिनेटर असर ने सरकारी योजनाओं की जानकारी, पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाने और महिलाओं की आजीविका बढ़ाने के प्रयासों पर प्रकाश डाला।

संघर्ष महिला मंच की फील्ड कोऑर्डिनेटर रेखा ने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लेन-देन को लंबे समय तक सुचारू रूप से चलाने की प्रक्रिया पर प्रशिक्षण दिया।

कार्यक्रम में गांव के 78 से अधिक महिला-पुरुषों ने भाग लिया। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे न तो किसी के घर मृत्युभोज खाने जाएंगी और न ही अपने यहां मृत्युभोज कराएंगी।

इस मौके पर आजीविका सखी पुष्पा, रोजगार सहायक ज्योति, कमला, रज्जो, सीमा, पुष्पा, चमेली, सुशीला, रिहाना, रुकसार, सरिता, दीपा सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!