दैनिक राजस्थान समाचार राकेश तंवर भुसावर। भुसावर उपखंड के गांव हिंगोटा से होकर गुजरने वाली बाणगंगा नदी के चारागाह क्षेत्र में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखते ही देखते तेज़ी से फैलती गईं और आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ने लगीं, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
छात्र नेता कौशल ने बताया कि आग की तीव्र लपटें लगातार बढ़ रही थीं, जिसके बाद ग्रामीणों की सूझबूझ से तुरंत अग्निशामक विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
ग्रामीण फौजदार ने बताया कि इस क्षेत्र में लंबे समय से सफाई और झाड़ियों की कटाई की मांग की जा रही है, लेकिन सिंचाई विभाग द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। चारागाह में सूखी घास और झाड़ियों की अधिकता के कारण आग तेजी से फैली, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।




