
दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा। माचाड़ी कस्बे में “डॉक्टर आपके द्वार” स्वास्थ्य मिशन के तहत भारत सरकार की सीएसआर एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से क्रियान्वित कैम्प का माचाड़ी औषधालय में आयोजन किया गया स्वास्थ्य शिविर में करीब एक 80 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और निशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। इस शिविर में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने भाग लिया।
शिविर में बीपी, शुगर,अस्थमा,दमा, हार्ट से संबंधित बीमारी,एनीमिया और आंखों की जांच बाहर से आए डॉक्टरों द्वारा फ्री की गई।ओर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
इस दौरान बहार से आई चिकित्सा टीम,औषधालय कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद रहे।
इस आयोजन से ग्रामीणों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और निशुल्क चिकित्सा सुविधा प्राप्त करने का अवसर मिला।स्वास्थ्य सेवा हर ग्राम पंचायत भवन पर लगाए जाएंगे। इस दौरान शिवदत्त शर्मा, शांति देवी शर्मा, मुकेश शर्मा डोरोली सहित अनेक लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।



