
दैनिक राजस्थान समाचार घनश्याम शर्मा सामोद। श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री प्रेमदास जी महाराज, श्री खेड़ापति आश्रम सामोद के पीठाधीश्वर, का आज दिनांक 14 नवम्बर 2025 को देवलोक गमन हो गया। उनके देवलोक गमन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।
आश्रम प्रशासन के अनुसार महाराज श्री के अंतिम दर्शन आज दिनांक 14.11.2025 को दिनभर खेड़ापति आश्रम, सामोद में करवाए जाएंगे, जहां श्रद्धालु महाराज श्री को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे।
अंतिम यात्रा एवं अंतिम संस्कार
दिनांक : 15 नवम्बर 2025 (शनिवार)
समय : प्रातः 7:00 बजे
स्थान : ग्राम सामोद से अंतिम यात्रा प्रस्थान
अंतिम संस्कार : प्रातः 9:00 बजे, खेड़ापति आश्रम परिसर
अंतिम यात्रा में क्षेत्रभर के साधु-संत, भक्तगण व ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल होंगे। आश्रम द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएँ की जा चुकी हैं।



