E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

स्वास्तिक कम्प्यूटर & रिसर्च इंस्टीट्यूट में महिलाओं/बालिकाओ के लिए फ्री RS-CIT कोर्स का शुभारम्भ

दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा राजगढ़। राजगढ में सोमवार को शिक्षा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, स्वास्तिक कम्प्यूटर अनाज मंडी चौपड़ बाजार राजगढ़ पर राजस्थान सरकार की पहल पर महिलाओं के लिए फ्री RS-CIT कम्प्यूटर कोर्स का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उद्घाटन समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवि और संस्थान के निदेशक मंडल ने भाग लिया | भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश दीक्षित व पार्षद सुनीता प्रजापति ने बताया की यह कोर्स राजस्थान सरकार द्वारा प्रायोजित है और विशेष रूप से महिलाओं/बालिकाओ के लिए निशुल्क है । इस कोर्स का उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल शिक्षा और कम्प्यूटर स्किल्स से सशक्त बनाना है, ताकि वे रोजगार, स्व-रोजगार या सरकारी सेवाओं में अपना योगदान दे सकें। संस्थान के अध्यक्ष के० बी० शर्मा ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा महिलाओ /बालिकाओ को निशुल्क करवाए जा रहे RSCIT कंप्यूटर कोर्स के लिए कक्षाएं आज से विधिवत रूप से शुरू हो गई हैं| इस अवसर पर संस्थान के निदेशक फूलचन्द प्रजापति ,भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश दीक्षित, संस्थान के अध्यक्ष के० बी० शर्मा, पार्षद सुनीता प्रजापति, पवन जांगिड, सहित कई छात्राएं उपस्थित रही |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!