
दैनिक राजस्थान समाचार (पंकज बाफना)थांवला। कस्बे के सदर बाजार के नजदीकी रघुनाथ मंदिर के पास करीब दो सौ वर्ष पुराने राजकीय बालिका प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन को जमीनदोज किया गया। सरकार की विद्यालय एकीकरण योजना के बाद इस विद्यालय में अध्यनरत नन्ही-नन्ही बालिकाओं को कस्बे से एक किलोमीटर दूर झांझर बावड़ी रोड पर स्थित बालिका विद्यालय में भेज कर इस विद्यालय पर परमानेंट ताला लगा दिया गया था। वर्षों से बंद पड़े होने के कारण देख रेख के अभाव में विद्यालय भवन खंडहर में तब्दील होता रहा। बार-बार चुना गिरना पटिया टूटना दरारे आना आम बात हो चुकी थी। मीडिया द्वारा बड़ा हादसा होने की आशंका की खबरें लगने के बाद संबंधित विभाग ने सुध ली और जमीदोज करने का निर्णय लेते हुए कुछ दिनों पहले आपत्ति दर्ज करवाने का पोस्टर भी चस्पा किया गया।आपत्ति दर्ज नहीं होने पर जर्जर विद्यालय भवन को जमीदोज किया गया। देखते ही देखते विद्यालय भवन मलबे में तब्दील हो गया। अब खास चर्चा का विषय यह है कि आखिर इस जमीन पर दोबारा कोई सरकारी निर्माण होगा या यह जगह यूं ही खाली पड़ी रहेगी।



