E-Paperटॉप न्यूज़देशधर्मराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सर्दी को देखते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माचाड़ी में बच्चों को भामाशाहों द्वारा किया जर्सी का वितरण

नागपाल शर्मा माचाडी की रिपोर्ट- प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माचाड़ी में सर्दी को देखते हुए भामाशाहों द्वारा जर्सी वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें ब्लॉक एसीबीओ रामस्वरूप मीणा की उपस्थिति में स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज खंडेलवाल व समस्त स्टाफ ग्राम पंचायत माचाड़ी के भामाशाहों के सहयोग से कक्षा एक से 10 तक सभी विद्यार्थियों को जर्सी वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रतिष्ठित भामाशाह भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष किशन चंद बटवाडा, सरपंच प्रतिनिधि आनंद सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश रावत, डालचंद सैनी नवल रावत श्री राम सैनी अनिल काट दीनदयाल काठ शंभू दयाल जांगिड़ विमलेश भदोरिया महेश चंद बटवाडा आदि गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति सराहनीय रही प्रधानाचार्य द्वारा सभी व्यक्तियों का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया। वही प्रधानाचार्य की देखरेख में विद्यालय में एक तरफ तो बच्चों की पढ़ाई चल रही है और दूसरी तरफ FLN गणित और विज्ञान का प्रशिक्षण दिनांक 22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक जोर शोर से चलाया जा रहा है। जो एक सराहनीय कदम बताया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!