E-PaperUncategorizedटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

50 वर्ष पुराने एलएलबी विद्यार्थियों का अलवर में होगा मिलन कार्यक्रम

दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा(अलवर):-अलवर- अलवर के राजर्षि कॉलेज में सन् 1971 से 1974 तक एलएलबी की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों का अलवर में मिलन समारोह 21 दिसम्बर को आयोजित होने जा रहा है।
अलवर के वरिष्ठ अधिवक्ता खिल्लीमल जैन ने बताया कि इस बारे में अलवर आये इस अवधि के विद्यार्थी रहे तथा अब न्यायिक सेवा से सेवानिवृत्त रामकिशन यादव व बी.डी. खण्डेलवाल ने खिल्लीमल जैन से चर्चा की तथा इस कार्यक्रम को अलवर में करने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि करीब 50 साल बाद ये मौका आया है। जिसमें उस अवधि के एलएलबी विद्यार्थी अपने पुराने संस्मरण रखेंगे तथा आपस में मिलकर पुरानी यादों को ताजा करेंगे। यह कार्यक्रम अलवर में 21 दिसम्बर को कम्पनी बाग के सामने स्थित रिवाज रिसोर्ट में सुबह 11 बजे से होगा जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!