E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

आंगनवाड़ी केन्द्र में बच्चों व गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं टीकाकरण

दैनिक राजस्थान समाचार सोहनसिंह रावणा, तखतगढ़ कीरवा। ग्राम देवासीयों का वास स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र प्रथम पर गुरुवार को बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य परीक्षण, वजन मापन तथा पोषाहार वितरण भी किया गया।
एएनएम कंचन सालवी ने महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक टीकाकरण किया। साथ ही गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पौष्टिक आहार, नियमित स्वास्थ्य देखभाल, समय पर टीकाकरण तथा सर्दी के मौसम से बचाव के उपायों की जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में एएनएम कंचन सालवी, कार्यकर्ता रेखा लुहार, आशा सहयोगिनी भावना मीणा, सहायिका मंजु लौहार तथा स्वास्थ्य मित्र कार्यकर्ता चौथाराम मीणा सहित अनेक महिलाएँ और बच्चे उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!