
दैनिक राजस्थान समाचार बिजयनगर संवाददाता तरनदीप सिंह विजयनगर । अग्रवाल समाज बिजयनगर ने अर्पित गर्ग (पूर्व नवयुवक मंडल अध्यक्ष) के प्रयास से समाज के समग्र विकास, संगठन की मजबूती एवं भावी योजनाओं को लेकर अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री भानू प्रकाश जी बंसल, पत्नी सुनीता बंसल, व पुत्री प्राची बंसल को अग्रवाल ब्रदर्स सथाना बाज़ार पर माला, साफा व दुपट्टा पहनाकर किया भव्य स्वागत ।
इस अवसर पर अग्रसेन मंडल के अध्यक्ष विजय बिंदल , सूचना मंत्री अशोक अग्रवाल, दिनेश सिंघल, बृजेश गर्ग, राजेंद्र गर्ग, अर्पित गर्ग (पूर्व नवयुवक मंडल अध्यक्ष), महिला मंडल अध्यक्ष शिल्पी मित्तल, रौनक तायल, यश गर्ग, शुभम सिंघल, सुधीर मित्तल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भेंट के दौरान समाज में शिक्षा, युवाओं की सहभागिता, सामाजिक एकता एवं सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर सार्थक चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय स्तर पर अग्रवाल समाज द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा स्थानीय स्तर पर समाज को संगठित करने के अपने प्रयासों की जानकारी भी साझा की।
चर्चा के दौरान बंसल जी के मित्र व राजस्थान के उनके प्रोजेक्ट हेड श्री सुनील जी जैन भी मौजूद रहे
इस अवसर पर श्री भानू प्रकाश जी बंसल ने कहा कि “समाज का विकास तभी संभव है जब सभी इकाइयाँ एकजुट होकर कार्य करें और युवा नेतृत्व को आगे बढ़ने का अवसर मिले।”
भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा भविष्य में समाजहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।




