E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

अजीतगढ़ नागरिक परिषद द्वारा 14दिसम्बर रविवार को आयोजित चिकित्सा परामर्श एवं जांच कैंप विधिवत सम्पन्न

दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। अजीतगढ़ नागरिक परिषद द्वारा मोतीडूंगरी गणेश मंदिर, जयपुर के सामने स्थित महात्मा गांधी हॉस्पिटल के बलदेवा क्लिनिक में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच कैंप हॉस्पिटल के सहयोग से लगाया,जिसमे सीनियर सिटीजन फोरम एवं परिषद के काफी सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम संयोजक श्रीमती सीमा लोहिया एवं हंसराज अग्रवाल (पूणीवाला) ने बताया कि कैंप से पूर्व सबने प्रथमपूज्य आराध्यदेव मोतीडूंगरी मंदिर के श्री गणेशजी महाराज के दर्शन किए एवं प्रसाद ग्रहण किया। कैंप में प्रोफेसर डॉक्टर एन के टॉक ने मानसिक चिकित्सा, डॉक्टर सुनील कुमार जयानी ने प्रौढ़ चिकित्सा, डॉक्टर प्रज्ञा दाधीच ने फिजियोथेरेपी, डॉक्टर दिव्या सिंह ने दंत चिकित्सा एवं डॉक्टर मयंक मित्तल ने जनरल मेडिसिन के बारे में बहुत ही उपयोगी एवं कारगर व्याख्यान दिया एवं उपस्थित सदस्यों के प्रश्नों के सटीक उत्तर देकर उनकी उत्सुकता एवं जिज्ञासा शांत की। परिषद के सचिव कैलाश चंद्र सिपुरिया ने बताया कि सभी डॉक्टर्स ने विशेष रुप से सीनियर सिटीजंस की समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा -परिचर्चा की और उनके समुचित समाधान सुझाए। प्रौढ़ चिकित्सा विभाग के डॉक्टर जयानी ने बताया कि जैसे नवजात बच्चों को टीके लगवाते हैं वैसे ही 50वर्ष के बाद बुजुर्गों को भी टीके लगते हैं,जिनसे वृद्धावस्था की बहुत सी समस्याओं से मुक्ति मिलती है।परिषद के अध्यक्ष पूर्व आरपीएससी (RPSC) चेयरमैन प्रोफेसर बीएम शर्मा (डॉ बृजमोहन शर्मा) के आग्रह पर महात्मा गांधी हॉस्पिटल के सीईओ लवजीत पारीक ने अजीतगढ़ शहर में शीघ्र ही एक वृहद स्तर का निःशुल्क कैंसर चिकित्सा परामर्श एवं जांच कैंप का आयोजन करवाने का वादा भी किया है एवं बताया कि कैंसर आजकल मुख्य बीमारियों में शामिल हो चुका है। हॉस्पिटल से आए मार्केटिंग टीम के मोहम्मद ज़ैद एवं संदीप वर्मा ने मैम्बर्स के रजिस्ट्रेशन करवाने एवं निःशुल्क जांच कार्य में भरपूर मदद की। परिषद अध्यक्ष डॉ बीएम शर्मा, पूर्व राजदूत गौरीशंकर गुप्ता, सचिव कैलाश चंद्र सिपुरिया,कैंप संयोजक श्रीमती सीमा लोहिया एवं हंसराज अग्रवाल (पूणीवाला) द्वारा सभी डॉक्टर्स को दुपट्टा ओढ़ाकर, प्रशस्ति -पत्र एवं स्मृति -चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अजीतगढ़ नागरिक परिषद के सदस्य एवं रेलवे हॉस्पिटल के सीनियर डॉक्टर दीपक अग्रवाल जो हाल ही कैंसर में डीएम बने हैं उनका भी स्वागत -अभिनन्दन-सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से परिषद कार्यकारिणी सदस्य सुरेश कारीगर,संजय कांडा, कोषाध्यक्ष सुभाष बंसल, सत्यनारायण छींपा एवं काफी संख्या में सदस्यों ने सपत्नीक भाग लेकर उपयोगी व्याख्यान श्रवण का लाभ उठाया और आवश्यक जांचें करवाई। अंत में परिषद के सचिव कैलाश चंद्र सिपुरिया ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्हें अल्पाहार के लिए सविनय निवेदन किया। सबने प्रसन्नचित -प्रफ्फुलित मुद्रा में अल्पाहार ग्रहण किया और अपने -अपने गंतव्य के लिए विसर्जित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!