
दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। सीकर जिले की श्रीमाधोपुर तहसील की ग्राम पंचायत गढ़टकनेत की ढ़ाणी डेरावाली- कुकाड़ी जोहड़ा के मूल निवासी एवं वर्तमान निवासी गणपति ग्रीन कॉलोनी, हरमाड़ा घाटी,नींदड़,सीकर रोड़, जयपुर रुण्डला ग्रुप के चेयरमैन बंशीधर रुण्डला को एशिया कॉन्टिनेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।25राष्ट्रों का नागरिक अभिनंदन समारोह एवं वैश्विक शांति समरसता सम्मेलन एवं विचार प्रजेंटेशन के समरसता महाकुंभ, अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच ,28-29दिसम्बर ,2025में भारतीय प्रतिभा के रुप में बंशीधर रुण्डला का प्रवेश पास मिलना एक गौरवपूर्ण पल है ।यह सम्मान उन्हें नेपाल के काठमांडू में होने वाले वैश्विक शांति सम्मेलन एवं प्रबोधन समारोह में प्रदान किया जाएगा।यह कार्यक्रम 28 व 28दिसम्बर,2025को नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित होगा, जिसमें 25देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। बंशीधर रुण्डला का चयन अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच एवं इंडो -नेपाल समरसता ऑर्गेनाइजेशन द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत-रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती समापन समारोह के अवसर पर किया गया है।मंच द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार ,रुण्डला को कर्मस्थली से लेकर समाजसेवा और विकास कार्यों में किए गए उल्लेखनीय योगदान के आधार पर एशिया की 51प्रतिभाओं में स्थान दिया गया है।चयन समिति के अध्यक्ष डॉ विष्णु हरि नेपाल (पूर्व राजदूत,टोक्यो,जापान) ने उनके कार्यों का अवलोकन कर यह निर्णय लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ नेपाल सरकार के गणमान्य अतिथियों द्वारा 25देशों के राष्ट्र-ध्वज अभिनंदन समारोह के साथ होगा। समापन सत्र में रुण्डला का अभिनंदन रशियन दूतावास,नेपाल के कल्चर सभागार में एशिया कॉन्टिनेंट अवॉर्ड देकर किया जाएगा। मुख्य अतिथियों में नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानन्द झा, न्यायमूर्ति गिरिशचंद लाल,इंद्रा राना मगर, उपेन्द्र यादव, विमलेन्द्र निधि, राजेन्द्र महतो, राजेन्द्र प्रसाद लिंग्देन एवं डॉ हुकुमचंद गणेशिया शामिल होंगे। इस सम्मान की घोषणा के बाद बंशीधर रुण्डला के पैतृक गांव गढ़टकनेत की ढ़ाणी डेरावाली-कुकाड़ी जोहड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी है। गौरतलब है कि बंशीधर रुण्डला नींदड़ (जयपुर नगर निगम) के भाजपा कार्यकर्ता हैं तथा नींदड़ आरक्षण पत्रधारी किसान संघर्ष समिति, हरमाड़ा घाटी व्यापार मंडल सेवा समिति और गणपति ग्रीन कॉलोनी समिति के अध्यक्ष भी हैं।वे रुण्डला कॉलोनाइजर्स एंड कंस्ट्रक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड,रुण्डला टाउनशिप,रुण्डला एंटरप्राइजेज,रुण्डला पेंट हाऊस,देवांस ट्रेडर्स और रुण्डला प्रॉपर्टीज के चेयरमैन हैं। बंशीधर रुण्डला का गढ़टकनेत से जुड़ाव:- गढ़टकनेत ग्राम पंचायत की ढ़ाणी डेरावाली में जन्मे बंशीधर रुण्डला के माता-पिता कृषक हैं।एक अन्त्योदय किसान पिता साधुराम रुण्डला के परिवार में जन्मे बंशीधर रुण्डला छः बहिनों एवं दो भाईयों में से एक हैं ।अब इनके माता-पिता कुकाड़ी जोहड़ा गढ़टकनेत में कृषि व्यवसाय में लगे हैं और वहीं निवास करते हैं।




