E-Paperटॉप न्यूज़देशधर्मराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

अजीतगढ़ श्रीकृष्ण गौशाला परिसर में पशुपालन व गौशाला प्रबंधन ने किया साफ-सफाई के लिए श्रमदान

दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। आजादी के पूर्व 1945में स्थापित श्रीकृष्ण गौशाला परिसर में पशुपालन विभाग व गौशाला प्रबंधन के तत्वावधान में वर्तमान सरकार के कार्यकाल के 2वर्ष पूर्ण होने पर सफाई के लिए श्रमदान किया।इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत नियमित सार्वजनिक स्थानों पर सफाई किया जाना चाहिए, वहीं पशुपालन विभाग के नोडल अधिकारी डॉ प्रवीण पालीवाल ने पशुपालन,गोपालन समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। गौशाला प्रबंधन ने गोपालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की सराहना की तथा विभिन्न कठिनाइयों के बारे में अधिकारियों को अवगत करवाया। इससे पूर्व गौशाला परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गौपूजन किया गया तथा गायों को हरा चारा,गुड़ एवं अन्य स्वादिष्ट खाद्य सामग्री खिलाई।इस दौरान गौशाला प्रबंधन सचिव मूलशंकर शर्मा (गोठवाल ), कोषाध्यक्ष मोहनलाल पारीक, पशुधन प्रसार अधिकारी महेंद्र सिंह शेखावत,प्रशांत दानोदिया, सीमा यादव, अर्चना मीणा समेत अनेक गणमान्य लोग, गौभक्त एवं गौसेवक मौजूद थे।इसी प्रकार राज्य सरकार के दो साल पूरे होने पर शहर के नगरपालिका प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थानों पर रंगोली बनाई गई तथा साफ-सफाई का कार्य किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!