E-Paperटॉप न्यूज़देशधर्मराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

भगवान श्री चंद्रप्रभु का दो दिवसीय जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

एडवोकेट शैलेन्द्र जैन व नगरपालिका अध्यक्ष उर्वशी जैन के सानिध्य में भोजन प्रसादी का हुआ आयोजन

दैनिक राजस्थान समाचार (पंकज बाफना)सरवाड़।जैन समाज के तत्वावधान में अतिशय क्षेत्र मंदिर चंद्रप्रभु में भगवान चंद्रप्रभु एवं पार्श्वनाथ भगवान का जन्म,तप कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भक्तों ने श्रीजी विधिविधान से पूजा अर्चना की।सायं को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कस्बे के मुख्य बाजार में स्थापित अति प्राचीन एवं भारत वर्ष में प्रसिद्ध चंद्रप्रभु भगवान की अतिशयकारी प्रतिमा के वार्षिक उत्सव,अभिषेक एवं मन्दिर शिखर पर ध्वजा परिवर्तन के दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को किया गया।धर्म समाज प्रचारक एडवोकेट शैलेन्द्र जैन ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में रविवार 14 दिसंबर 2025 को प्रातःआठ बजे से संगीतमय श्री पार्श्वनाथ भगवान मंडल विधान पूजन एवं रात्रि में संगीतमय श्री भक्तमार् पाठ का आयोजन हुआ वहीं सोमवार 15 दिसंबर 2025 को प्रातः 8 बजे से संगीतमय भगवान श्री चंदाप्रभु मंडल विधान पूजन पश्चात भगवान चंदाप्रभु का अभिषेक किया गया तत्पश्चात श्री मन्दिर जी के शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई।धर्म समाज प्रचारक एडवोकेट शैलेन्द्र जैन व नगरपालिका चेयरमेन उर्वशी जैन के सानिध्य में भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ जिसमें उपखंड अधिकारी सुभाष हेमानी,तहसीलदार बंटी राजपूत,जिला बार एसोसिएशन केकड़ी के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट मनोज आहूजा,सरवाड़ बार अध्यक्ष महावीर सोनी,भाजपा नेता प्यारेलाल खटीक,केकड़ी बार उपाध्यक्ष द्वारका प्रसाद पंचोली,केकड़ी बार सचिव समकित जैन,एडवोकेट नितिन जैन व उनकी धर्मपत्नी,एडवोकेट निहाल चंद जैन,निर्मल चौधरी,लोक अभियोजक मोहिंदर जोशी,अजय सैनी,प्रधान जाट,ताराचंद धाकड़, एडवोकेट प्रहलाद सैनी,अंकित जैनओंकार जाट,भावेश जैन,अजीत जैन,डीड राइटर हरिप्रसाद शर्मा सहित सैकड़ो धर्मप्रेमी बंधु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!