E-Paperटॉप न्यूज़देशधर्मराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

बाड़ी माता गौशाला में गौ चिकित्सा टीम ने हॉर्न कैंसर से पीड़ित गौ माता का किया सफल उपचार

दैनिक राजस्थान समाचार बिजयनगर संवाददाता तरनदीप सिंह बाड़ी माता गौशाला में आज गौ चिकित्सा टीम द्वारा हॉर्न कैंसर से पीड़ित एक गौ माता का उपचार किया गया। टीम ने मौके पर पहुँचकर गौ माता की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया तथा आवश्यक प्राथमिक इलाज प्रदान किया।

गौशाला प्रबंधन ने बताया कि समय पर मिली चिकित्सा से गौ माता को काफी राहत मिली है। उपचार के दौरान टीम ने विशेष चिकित्सीय उपकरणों का उपयोग कर सावधानीपूर्वक प्रक्रिया पूरी की।

गौशाला संचालकों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने चिकित्सा टीम के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की और बताया कि ऐसे प्रयास गौसेवा की भावना को और मजबूत करते है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!