E-Paperटॉप न्यूज़देशधर्मराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

51कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ का भूमिपूजन एवं ध्वजारोहण हुआ

हाथीदेह में 2फरवरी,2026से शुरू

दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़ के श्री आत्माराम जी संत आश्रम बड़ा मंदिर हाथीदेह में 2फरवरी,2026से शुरू होने वाले श्रीराम महायज्ञ के लिए शनिवार को भूमिपूजन व ध्वजस्थापन किया गया जिसमें त्रिवेणी धाम के संत रिछपाल दास जी महाराज,दाऊधाम के संत बलदेव दास जी महाराज,निमोद के संत कृष्ण दास जी महाराज ,दिवराला के किशन दास जी महाराज,गांव हाथीदेह व आसपास के गांवों -ढ़ाणियों के प्रमुख नागरिकों की सादर उपस्थिति रही। भक्तगणों -श्रृद्धालुओं ने मौके पर पहुंचकर ध्वजारोहण में भाग लिया और संतों के आशीर्वचनों का रसास्वादन लिया। पण्डित वैद्यनाथ , पण्डित अजय , पण्डित रामकरण के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार व विधि विधान से पूजा -अर्चना करवाई गई । हनुमान दास जी महाराज के शिष्य हरिदास महाराज ने यज्ञकर्ता के रुप में विधान सम्पन्न करवाए । यज्ञाचार्य पण्डित डॉ श्रीकृष्ण शर्मा जसवंतपुरा ने यज्ञ व संत महिमा को परम कल्याणकारी बताते हुए आधुनिक वैज्ञानिक युग में भी महायज्ञ के वैज्ञानिक प्रमाणों की बात कही। विदित रहे कि हाथीदेह गांव स्थित श्री आत्माराम जी सिद्ध पीठ में 2फरवरी 2026से 10फरवरी तक यह 51कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ आयोजित होगा ।सक्रिय कार्यकर्ता बलवीरसिंह एवं महेन्द्र सिंह ने जानकारी दी कि महायज्ञ को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही है। कार्यकर्ताओं, सेवादारों, स्वयंसेवकों की भागदौड़ जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!