
दैनिक राजस्थान समाचार संवाददाता संजीव पाराशर अरांई
हिंगलाज मातेश्वरी मंदिर गेहलपुर मे आगामी समय 11 फरवरी से 20 फरवरी 2026 को होने जा रहे पाटोत्सव का शंखनाद प्रारम्भ भूमि पुजन, धर्मध्वजा स्थापना के साथ शुभारम्भ हुआ। इसमें आयस पीर योगीराज शम्भू नाथ रावल के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार, हवन पुजा आचार्य कमल किशोर शास्त्री द्वारा करवाया गया। जिसमें किशोर नाथ , सोमवार नाथ , चण्डी नाथ , व्यास नाथ जी संतो की उपस्थिति रही एवं स्थानीय सरपंच रामलाल मीणा, नरेन्द्र सिंह राजावत, इन्द्रजीत उबाना, मिश्रीनाथ योगी सरपंच, गणेश नाथ, महादेव नाथ जोगीनाड़ा, गुन्दली रामधुनी मण्डल सदस्यो ने विभिन्न रामधुनियो से भक्तों को भाव विभोर किया, स्थानीय ग्राम गेहलपुर, भामू लाल, गुन्दली, जुगलीपुरा, भावसा, ईटाखोई के भक्तगण उपस्थित रहें।
पाटोत्सव 2026 के लिए चढ़ावा बोलियों की
शुरुआत हो चुकी हैं जो 25.12. 2025 को अन्तिम बोलियों की जायेगी।



