E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जाट समाज प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारी बैठक श्री धन्ना भक्त जाट समाज धर्मशाला त्रिवेणी में हुई आयोजित

25 दिसम्बर को होगा आयोजन

दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। श्री धन्ना भक्त जाट समाज धर्मशाला ट्रस्ट की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह 25दिसम्बर को त्रिवेणी की जाट धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। समारोह की तैयारियों को लेकर ट्रस्ट अध्यक्ष नृसिंह लाल कपूरिया की अध्यक्षता में रविवार को बैठक आयोजित की गई। ट्रस्ट मीडिया प्रभारी कैलाश बोबास्या ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर बैठक में विस्तृत चर्चा -परिचर्चा की गई। उपस्थित सभी सदस्यों को गत बैठक की कार्रवाई पढ़कर सुनाई गई,जिसका अनुमोदन किया गया।बैठक में सम्मान समारोह के लिए अतिथियों में श्रीमाधोपुर विधायक एवं राजस्थान सरकार में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, विराटनगर विधायक कुलदीप धनकड़ , चौमूं विधायक डॉ शिखा मील बराला, जयपुर ग्रामीण से कांग्रेस के सांसद प्रत्याशी रहे अनिल चौपड़ा,एयू बैंक के नेशनल हैड सुल्तान सिंह पलसानिया के नाम तय किए गए। मंच संचालन की जिम्मेदारी चंद्रभान सिंह पलसानिया और रिछपाल कलवानिया को दी गई। समारोह में 10वीं , 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 90प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को , स्नातक-स्नातकोत्तर परीक्षाओं में 85प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ,वर्ष 2025में नीट यूजी और पीजी आईआईटी में चयनित प्रतिभावों को सम्मानित किया जाएगा। 1जनवरी से 31दिसम्बर ,2025 तक राजकीय सेवा में चयनित कर्मचारी एवं प्राइवेट सेक्टर में जिनका चयन सालाना 25लाख रुपये या अधिक पैकेज पर हुआ ,उनको भी सम्मानित किया जाएगा। ओलम्पिक खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने की भी योजना है।साथ ही बिना दहेज शादी सम्पन्न करने वाले जोड़ों को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं का रजिस्ट्रेशन चालू हो गया है,जिसकी अंतिम तिथि 20दिसम्बर रखी गई है,इसके पश्चात रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। ‌‌ रजिस्ट्रेशन ट्रस्ट की वेबसाइट पर ऑनलाइन भी किए जा सकते हैं।बैठक में प्रहलाद सहाय पलसानिया, रामचंद्र बोबास्या, मूलचंद पलसानिया,रामलाल पलसानिया, भगवान सहाय,कुशाल ढबास,सुगलचंद जीतरवाल,रुड़मल बराला, मंगलचंद शेरावत,रामेश्वर ताखर,रुड़मल पलसानिया,जयराम पलसानिया, ग्यारसी लाल बोबास्या,पप्पूराम बराला, कैलाश बोबास्या आदि सदस्यों ने अपने -अपने अमूल्य सुझाव दिए। ‌‌ ट्रस्ट अध्यक्ष नृसिंह लाल कपूरिया ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर आगामी बैठक 14दिसम्बर को धर्मशाला में आयोजित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!