
दैनिक राजस्थान समाचार संवाददाता चंद्र प्रकाश टेलर बांदनवाड़ा अजमेर भिनाय उपखंड क्षेत्र की बांदनवाड़ा कुमारिया एवं देवपुरा ग्राम पंचायत का संयुक्त ग्रामीण समस्या समाधान शिविर मंगलवार को भू अभिलेख निरीक्षक व्रत मुख्यालय बांदनवाड़ा के जतन स्मारक परिसर में आयोजित हुआ शिविर के मुख्य अतिथि भिनाय उपखंड अधिकारी जीतू कुलहरी थी जबकि अध्यक्षता बांदनवाड़ा सरपंच भंवर कंवर शेखावत ने की एवं शिविर प्रभारी भिनाय तहसीलदार नीलम राठौड थे शिविर में फार्मर रजिस्ट्री आपसी सहमति से विभाजन लंबित नामांतरण जमाबंदी में नाम पर हिस्सा शुद्धिकरण जाति मूल प्रमाण पत्र बनाए गए साथ ही अन्य विभाग ग्रामीण विकास विभाग पंचायत राज विभाग वन विभाग चिकित्सा विभाग पशुपालन विभाग ऊर्जा विभाग कृषि विभाग खाद्य विभाग सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शिविर में ग्रामीणों को लाभान्वित किया इस मौके पर अतिरिक्त विकास अधिकारी बुधराज प्रजापत अतिरिक्त विकास अधिकारी भंवरलाल शर्मा अतिरिक्त विकास अधिकारी अजीत कावड़िया बांदनवाड़ा पूर्व सरपंच विक्रम सिंह राठौड़ देवपुरा सरपंच प्रतिनिधि रामस्वरूप मेघवंशी मंडल अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ग्राम विकास अधिकारी कैलाश सिंह शेखावत कनिष्ठ अभियंता गोविंदराम नायक गिरदावर चेतन कुमार पटवारी सीताराम जाट मोहम्मद असलम मोहन नाथ गोविंद राम लिपिक रतनलाल भील भूपेंद्र सिंह राठौड़ देवेंद्र सिंह खींची विनोद कुमार वर्मा विश्व देव कुमावत नटवर गुर्जर जसवंत जाट उमा कंवर पवार रविभान शर्मा सूरज करण कुमार विष्णु साहू रामराजकुमार अफसाना बानो सावित्री प्रजापत निर्मला शर्मा जोगेद रेदास सहित जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ो की संख्या में बांदनवाड़ा कुम्हारिया देवपुरा ग्राम पंचायत के ग्रामीण जन उपस्थित थे
उपखंड अधिकारी ने किया पौधारोपण
बांदनवाड़ा में आयोजित शिविर के दौरान उपखंड अधिकारी जीतू कुलहरी ने बांदनवाड़ा पूर्वसरपंच विक्रम सिंह राठौड के आग्रह पर जतन स्मारक परिसर में पौधारोपण किया इस मौके पर सभी अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे
विक्रम सिंह राठौड के नेतृत्व में किया गया स्वागत
शिविर के दौरान आए अधिकारियों जनप्रतिनिधियों का बांदनवाड़ा के पूर्व सरपंच विक्रम सिंह राठौड के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अधिकारियों कर्मचारियों जनप्रतिनिधियों का साफा बंधन एवं माल्या अर्पण करके स्वागत किया




